Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
यहां बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाजपुर के रहने वाले दो किशोरों की मौत हो गई। इसके अलावा एक किशोर और 4 महिलाएं घायल हो गई। लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ लिया। इसके अलावा कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। आगे पढ़िए
मरने वाले किशोरों में अर्जुन 11वीं का छात्र था। इसके अलावा निशांत 10 वीं का छात्र था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी रहने वाले अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर गए थे। शुक्रवार देर शाम टेंपो से वो वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 साल के अर्जुन और 16 साल के निशांत की मौत हो गई। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल रवि को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया था। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं।