Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
यहां की दो अलग-अलग रेंज में अधिकारी और वनकर्मी बुलडोजर लेकर पहुंचे। विरोध की आशंका के चलते पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई थी। इसके बाद पीपलपड़ाव रेंज में अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ा गया। खबर है कि भाखड़ा रेंज में भी 13 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। सबसे पहले टांडा रेंज में एक एकड़ जमीन को मुक्त कराया गया और वहां बना हुआ मदरसा भी गिराया गया। इसके बाद भूढ़ाखत्ता में बुलडोजर से एक मस्जिद और मदरसे को तोड़ा गया। बताया गया है कि दोनों अवैध तौर पर संचालित किए जा रहे थे। आगे पढ़िए
इसके बाद प्लाट संख्या 95 में कार्रवाई की गई। यहां कुछ लोग पहले विरोध की कोशिश करने लगे, लेकिन महकमे की सख्ती के कारण कुछ देर बाद शांत हुए। यहां 13 हेक्टेयर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई है। यहां खेती औरअवैध निर्माण के जरिए अतिक्रमण की कोशिश की जा रही थी। इसे विफल कर दिया गया। डीएफओ हिमांशु बागड़ी के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। कार्रवाई से पहले ही पूरी रणनीति तय कर दी गई थी। जिससे बगैर अनुमति चल रही धार्मिक गतिविधियों को छुपाया न जा सके।