दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने भक्तों से बात करेंगे, उनकी अर्जी सुनेंगे। दून में यह आयोजन दो, तीन व चार नवंबर को होगा।
-
कोमल नेगी
-
Image: Baba Bageshwar Dham Darbar will be held in Dehradun
देहरादून: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तराखंड में दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं।
Baba Bageshwar Dham Darbar in Dehradun
दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने भक्तों से बात करेंगे, उनकी अर्जी सुनेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, रायपुर में होने जा रहा है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दरबार का आयोजन श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन ने स्वीकृति दे दी है। दून में यह आयोजन दो, तीन व चार नवंबर को होगा। जिसमें धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार सिर्फ चार नवंबर को लगेगा। दो नवंबर को रायपुर में भव्य सनातन यात्रा निकाली जाएगी। महायज्ञ में शामिल होने के लिए दून आने वाले भक्तों के ठहरने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।
ट्रस्ट के सदस्य और बीजेपी नेता लच्छु गुप्ता ने बताया कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दरबार के दौरान पौड़ी के विरमोली गांव में बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण की घोषणा भी करेंगे। यह मंदिर देश के पहले चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत की याद में पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड के विरमोली गांव में बनाया जा रहा है। गांव में काठमांडू की तर्ज पर पशुपति नाथ भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है। पशुपति नाथ भगवान की भव्य मूर्ति भी नेपाल से लाई जाएगी। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री इस मूर्ति की स्थापना भी करेंगे। विरमोली गांव को जनरल बिपिन रावत ने गोद लिया था। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि दरबार के आयोजन के लिए प्रशासन की अनुमति मिल गई है। रायपुर में लगने वाले दिव्य दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भक्तों की समस्या सुनेंगे और समाधान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।