Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उत्तराखंड में नार्को-आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।
एसटीएफ और पुलिस ने ऊधमसिंहनगर से दो आरोपियों को पकड़ा है, जो कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को दस्तावेज उपलब्ध कराते थे। एसटीएफ पिछले 20 दिनों से इनकी तलाश में जुटी थी। इन अपराधियों को पकड़ने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया गया। बुधवार की रात दोनों आरोपियों को ऊधमसिंहगर के रुद्रपुर से पकड़ा गया। आरोपियों की पहचान कृष्णपाल और दीप चंद्र निवासी ग्राम पेपुरा बिलासपुर यूपी के रूप में हुई। ये दोनों रुद्रपुर में रह रहे थे। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी कागजात, मोहरें, उनको बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
एसटीएफ अपराधियों तक कैसे पहुंची, ये भी बताते हैं। दरअसल 30 सितंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई करोड़ों रुपये की 34 किलोग्राम कोकीन (हेरोइन) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से बरामद की गई कोकीन उत्तरी कश्मीर से पंजाब लायी जा रही थी। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि तस्करी करने वाले जब्त कोकीन सीमा पार से ला रहे थे। तस्करों ने रास्ते में चेकिंग से बचने के लिए फर्जी कागजात व फर्जी नंबर प्लेटों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने एक तस्कर के पास से नकद 5.30 करोड़ रुपये और 1 अवैध रिवाल्वर के साथ कई फर्जी कागजात और नंबर प्लेट बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी कागजात और नंबर प्लेट उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में बनाए गए थे।