Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: आज के दौर में रिश्तों की क्या कीमत रह गई है, इसका उदाहरण आप जेहरादून जिले के विकासनगर की इस खबर से अंदाजा लगा सकते हैं।
विकासनगर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हत्या का आरोपी परम सिंह कैटरिंग का काम करता है। वो शादी समारोह के काम के सिलसिले में विकासनगर आता-जाता रहता है। इस दौरान उसकी मुलाकात एक शादी समाह में रमिता नाम की महिला से हुई। रमिता शादीशुदा थी और उसके पतति का नाम अरुण सिह था। रमिता और परम की मुलाकात एक साल पहले विवाह समारोह के दौरान होटल में हुई थी. इसके बाद दोनों की अक्सर बातचीत होने लगी. दोनों अक्सर विकासनगर में एक होटल में मिलने लगे. आगे पढ़िए
इस दौरान रमिता ने बताया कि उसका पति अरुण अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है. अगर अरुण को रास्ते से हटा दिया जाए तो दोनों आसानी से एक-दूसरे के साथ रह सकते हैं. इसके बाद रमिता मुलाकातों के दौरान अक्सर परम से अपने पति को हटाने का दबाव बनाने लगी. ऐसा ना करने पर परम सिंह को जेल भेजने की धमकी देने लगी. इसके बाद परम ने रमिता के साथ मिलकर अरुण की हत्या की योजना बनाई. योजना के मुताबिक, परम सिंह 18 अक्टूबर को अपने कारीगरों के साथ ट्रेन द्वारा सहारनपुर से देहरादून आया. अपने कारीगरों को विकासनगर में एक समारोह स्थान पर छोडकर अरुण को फोन कर मिलने के लिए बुलाया. दोनों ने जलालिया के पास यमुना नदी के किनारे शराब पी. इस दौरान मौका पाकर परम सिंह ने अरुण का अपने ही गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया. इसके बाद आरोपी परम सिंह अपनी बाइक से विकासनगर आया और रसूलपुर में बाइक खड़ी कर दूसरे वाहन से चला गया. इसके बाद परम सिंह ने रमिता को फोन के जरिए घटना की जानकारी दी. परम सिंह ने रमिता को बताया कि वह अब हिमाचल जाने वाला है. इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।