Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है। वीकेंड पर मसूरी-धनौल्टी जाने वालों की भीड़ उमड़ती है तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दम तोड़ जाती है।
इस समस्या के समाधान के लिए दून में जल्द ही ऑड-ईवन रूल लागू किया जा सकता है। फिलहाल एसएसपी ने फेसबुक लाइव पर जनता से इसके लिए सुझाव मांगें हैं। आम सहमति बनी तो दून में ऑड-ईवन नियम लागू किया जा सकता है। बीते दिन एसएसपी अजय सिंह फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से जुड़े और आम जनता, व्यापारी वर्ग, अभिभावकों से सुझाव लिए। सुझावों की समीक्षा और परीक्षण के बाद ही नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया जाएगा। ऑड-ईवन व्यवस्था वीकेंड्स पर लागू की जा सकती है। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि नियम लागू करने से पहले पब्लिक ओपिनियन पर विचार किया जाएगा। आगे पढ़िए
यह व्यवस्था सिर्फ शनिवार और रविवार के लिए ही लागू रहेगी, साथ ही इसे सिर्फ वहीं लागू किया जाएगा जहां ट्रैफिक का ज्यादा दबाव होता है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर एसएसपी अजय सिंह ने शहर के मुख्य बाजारों का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने अस्थाई अतिक्रमण कर ट्रैफिक बाधित करने वाले 24 दुकानदारों और 16 ठेली वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। इन लोगों ने सड़क पर टेबल, फड़, ठेलियां और लोहे के रिंग लगाए हुए थे, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फेसबुक लाइव के दौरान आम जनता ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने सुझाव दिए हैं। ऑड-ईवन व्यवस्था लागू करते वक्त जनता के सुझावों का ध्यान रखा जाएगा।