Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
मौजूदा डीजीपी अशोक कुमार नवंबर में रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट की डेट नजदीक आने के साथ ही नए डीजीपी के चयन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पुलिस महानिदेशालय के स्तर पर तीन नाम का पैनल शासन को भेज दिया गया है। शासन जल्द ही इन तीन नामों को यूपीएससी को भेज देगा। नवंबर में होने वाली बैठक में राज्य के 12वें नए पुलिस महानिदेशक के नाम पर मुहर लगेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के रिटायरमेंट से पहले शासन ने पुलिस महानिदेशालय से तीन नामों का पैनल मांगा था। जिसके बाद महानिदेशालय स्तर से तीन आईपीएस के नाम शासन को भेज दिए गए हैं। खबर है कि जिन तीन अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, उनमें आईपीएस दीपम सेठ, पीवीके प्रसाद और अभिनव कुमार का नाम शामिल है। चलिए अब आपको उन अफसरों के बारे में बताते हैं, जिनका नाम नए पुलिस महानिदेशक पद की दौड़ में सबसे आगे है। आगे पढ़िए
इनमें पहला नाम अपर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ का है, जो कि 1995 बैच के अधिकारी हैं। वो फिलहाल प्रतिनियुक्ति पर हैं। उत्तराखंड में उन्होंने कई जिलों के कप्तान के तौर पर काम किया है। गढ़वाल रेंज भी संभाल चुके हैं। आईपीएस दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय स्तर पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाली है। साथ ही शासन में अपर सचिव गृह के तौर पर काम कर चुके हैं। लिस्ट में दूसरा नाम एडीजी पीवीके प्रसाद का है, वह फिलहाल उत्तराखंड में सेवाएं दे रहे हैं। पीवीके प्रसाद 1995 बैच के अधिकारी हैं। एडीजी की कमान संभाल रहे पीवीके प्रसाद विभिन्न जिलों में एसपी के तौर पर काम कर चुके हैं। वह लंबे समय तक आईजी जेल भी रहे हैं। तीसरे अफसर एडीजी अभिनव कुमार हैं, जो कि सरकार में काफी पॉवरफुल रहे हैं। वो भी 1995 बैच के अधिकारी हैं। आईपीएस अभिनव कुमार मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के साथ ही फिलहाल इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नवंबर में यूपीएससी के अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक होने वाली है। जिसमें उत्तराखंड के मुख्य सचिव समेत मौजूदा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी मौजूद रहेंगे, इसी बैठक में नए पुलिस महानिदेशक के नाम पर मुहर लगेगी।