देहरादून: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी महिला, प्रेमी ने बनाया अश्लील MMS और…

प्रेमी का साथ पाने के लिए महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया, लेकिन प्रेमी दगाबाज निकला। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun live in relationship : Dehradun live in relationship latest case
Image: Dehradun live in relationship latest case

देहरादून: देहरादून में एक महिला के साथ प्यार के नाम पर बड़ा धोखा हो गया।

Dehradun live in relationship latest case

प्रेमी का साथ पाने के लिए महिला ने अपने पति को तलाक दे दिया। इसके बाद महिला प्रेमी के साथ लिवइन में रहने लगी। प्रेमी ने कहा था कि वो उससे शादी करेगा, लेकिन बाद में आरोपी मुकर गया। इतना ही नहीं उसने पीड़ित के दो लाख रुपये के गहने भी बिकवा दिए। पीड़ित ने शादी का दबाव बनाया तो उसने निजी पलों का वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला को धोखा देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। मामला नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है। पुलिस को शिकायत देने पहुंची महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात अरपान गोयल नाम के युवक से हुई थी।

दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया। अरपान ने पीड़ित से शादी का वादा किया था। उसके बहकावे में आकार पीड़ित ने अपने पति से तलाक ले लिया और आरोपी के साथ लिव-इन में रहने लगी। इस दौरान आरोपी पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने कहा था कि वो 3 नवंबर को युवती से शादी कर लेगा, लेकिन शादी की डेट नजदीक आते ही आरोपी कहीं फरार हो गया। आरोपी ने निजी पलों का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दी। आरोपी ने पीड़ित से कई हजार रुपये उधार लिए साथ ही उसके दो लाख रुपये के गहने भी बिकवा दिए। प्रेमी के फरार होने के बाद पीड़ित ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।