देहरादून में लगेगा बागेश्वर धाम वाले बाबा का दरबार, चल रही है भव्य तैयारी

दून में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भक्तों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान भी सुझाएंगे।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
देहरादून बागेश्वर धाम दरबार: Bageshwar Dham Pandit Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun
Image: Bageshwar Dham Pandit Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun

देहरादून: बागेश्वर धाम में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की मुराद पूरी होने वाली है।

Bageshwar Dham Darbar in Dehradun

यहां देहरादून में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगने वाला है। तैयारियां जोरों पर हैं। दून में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भक्तों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान भी सुझाएंगे। दरबार में लोगों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री चार नवंबर को दून में एक दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगे। दरबार के आयोजन से पहले सनातन जागरूक यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। आगे पढ़िए

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक निवृति यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि 4 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार शाम 4 से रात 11 बजे तक चलेगा। इससे पहले 2 नवंबर को सनातन कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वामी चिदानंद सरस्वती को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। तीन नवंबर को स्पोर्ट्स कॉलेज में महायज्ञ का आयोजन होगा। बता दें कि देहरादून में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का यह पहला कार्यक्रम होगा। हालांकि इससे पहले भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। उनके दरबार को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है।