उत्तराखंड में भारत चीन बॉर्डर से आई दुखद खबर, चट्टान से गिरकर ITBP जवान की मौत

पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां चट्टान से गहरी खाई में गिरकर ITBP जवान की मौत हो गई।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
ITBP jawan Trimohan Singh death: ITBP jawan Trimohan Singh dies in Pithoragarh
Image: ITBP jawan Trimohan Singh dies in Pithoragarh

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है।

ITBP jawan Trimohan Singh dies in Pithoragarh

यहां चट्टान से गहरी खाई में गिरकर ITBP जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी जवान भारत-चीन सीमा पर स्थित पोस्ट पर सामान छोड़कर पैदल लौट रहे थे। अन्य जवानों के साथ जवान त्रिमोहन सिंह अग्रिम चौकी तक सामान छोड़ने गए थे। रविवार शाम करीब पांच बजे मैन सिंह टॉप से लीलम की ओर आते समय ये हादसा हो गया। जवान त्रिमोहन सिंह साथ आए साथी हितेश कुमार ने इसकी सूचना अपनी यूनिट मुनस्यारी को दी। सूचना पाकर आईटीबीपी जवान रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर रवाना हुए। उनका शव खाई से निकालकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष बीसी मासीवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन से यूपी के लिए भेज दिया गया है।