उत्तराखंड में अब काबू में रहेंगे बेकाबू हो चुके आवारा कुत्ते, तैयार हो गया पहला डॉग पाउंड

700 से ज्यादा लोगों को आवारा कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। ऐसे में उत्तराखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dog Pound Uttarakhand: First dog pound ready in Nainital
Image: First dog pound ready in Nainital

नैनीताल: नैनीताल जिले में बीते एक साल में आवारा कुत्तों ने अपना आतंक बरपाया है।

First dog pound ready in Nainital 700

से ज्यादा लोगों को आवारा कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। ऐसे में उत्तराखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन को नगरपालिका क्षेत्र में डॉग पाउंड बनाने के आदेश दिए थे। अब उत्तराखंड में पहला डॉग पाउंड बनकर तैयार हैं। यहां खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों को रखा जाएगा। यू समझ लीजिए कि अब उत्तराखंड में आवारा और खूंखार कुत्ते हिरासत में रहेंगे। इस डॉग पाउंड में एक साथ 40 कुत्तों को रखने की जगह है। यहां बंध्याकरण के लिए क्लीनिक और ऑपरेशन थियेटर भी बनाया गया है। आपको बता दें कि नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई शहरों में आवारा कुत्ते लोगों की परेशानी का सबब बन गए हैं। इसे लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में बकायदा जनहित याचिका दायर की गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्रशासन को डॉग पाउंड बनाने के आदेश दिए थे। अब पालिका प्रशासन का दावा है कि खूंखार कुत्तों को काबू में रखने के लिए पहली बार एक कदम उठाया गया है।