Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के दो IPS अधिकारियों के कार्यभारों में बदलाव किया है।
अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। वे साथ में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का कार्यभार भी संभालेंगे। आपको बता दें कि आईपीएस अमित सिन्हा ने पावर लिफ्टिंग में देश दुनिया में नाम कमाया है। हाल ही में आईपीएस अमित सिन्हा ने ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियन शिप 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। 12 जुलाई से 16 जुलाई के बीच आंध्र प्रदेश में नेशनल चैंपियनशिप हुई। GMR स्पोर्ट्स एरेना में चैपियनशिप का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में IPS अमित सिन्हा ने 120 किलोग्राम भार वर्ग में थे। उन्होंने 435 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा अभी तक विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का पदभार आईपीएस अभिनव कुमार के पास था। वहीं, अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है। मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं।