Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के करीब बसा खूबसूरत शहर चकराता...हिमालय की चोटियों से घिरे इस शहर की सुंदरता का कोई जवाब नहीं।
इसी शहर में एक रहस्यमयी बंगला भी है, जिसे भूतिया बंगले के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोग कहते हैं कि यहां आज भी गोरा साहब की आत्मा घूमती है। छावनी क्षेत्र का निर्माण साल 1860 में ब्रिटिश आर्मी ने कराया था। साल 1888 में यहां देवदार की लकड़ी से चकराता के डीएफओ के लिए एक बंगला बनाया गया। इस खूबसूरत बंगले में ब्रिटिश काल के कई अफसर रहे। आज भी ये बंगला अपनी पूरी शान के साथ खड़ा है। आगे पढ़िए
सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद के सालों में कई अफसरों ने इस बंगले में रहने से मना कर दिया। स्थानीय लोग बताते हैं कि बंगले में कोई आत्मा रहती है, जिसे अब तक कई लोग देख चुके हैं। ये कहानी भी मशहूर है कि यहां एक मेहनती ब्रिटिश आईएफएस अफसर लंबे वक्त तक रहा। बंगले में दिखाई देने वाली आत्मा उसी की है। जो बंगले में घूमती दिखाई देती है। कुछ का कहना है कि उन्होंने रात में बंगले में किसी आत्मा को डेस्क पर काम करते देखा है। कुछ लोग इन कहानियों को सच मानते हैं तो कुछ इन्हें झुठला देते हैं। सिर्फ चकराता ही नहीं उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई ब्रिटिशकालीन इमारतें हैं, जिनके बारे में कई कहानियां मशहूर हैं, जो कि आज भी लोगों को हैरान किए हुए हैं।