Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल...8 अक्टूबर को यहां से आई एक खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया।
जिले के वीरभट्टी में एक अवैध मदरसा चल रहा था, जहां बच्चों के साथ घिनौनी हरकतें की जाती थीं। अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ कुकर्म किया जाता था। मासूमों को कीड़े वाला पानी पिलाया जाता था, सड़ा हुआ खाना खाने को मजबूर किया जाता था। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो यहां 24 बच्चे बुरी हालत में मिले। उस वक्त प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया था, अब नैनीताल जिला प्रशासन ने इस अवैध मदरसे को बुलडोजर से ढहा दिया है। बीते महीने इस मदरसे में नाबालिगों का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न होने की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने इस मदरसे पर छापा मारा था। छुड़ाए गए नाबालिगों ने बताया कि उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर उनके साथ कुकर्म किया जाता था।
मदरसे के मौलवी के बेटे इब्राहिम के द्वारा उन्हें धमकी दी जाती थी कि अगर मारपीट या मदरसे में होने वाली बातों की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्हें और उनके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा। छोटे-छोटे बच्चों को पॉर्न वीडियो देखने के लिए मजबूर किया जाता था। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में मारे गए छापे में खुलासा हुआ था कि वीरभट्टी का ये मदरसा अवैध है। दरअसल इस अवैध मदरसे में पढ़ने वाले एक छात्र के परिजनों ने नैनीताल के डीएम को गोपनीय पत्र लिखा था। डीएम के आदेश पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो अवैध मदरसे के अंदर का दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया। रेस्क्यू के वक्त वहां 24 बच्चों को जानवरों की तरह कमरों में ठूंस कर रखा गया था। गंदा पानी पीने की वजह से कई छात्र बीमार पड़ गए थे। मासूम बच्चों के लिए नरक बन चुके इस मदरसे को गुरुवार को ढहा दिया गया।