Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गुजरात - अहमदाबाद, प्रवास पर आज प्रातः गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अपने समकक्ष से अपेक्षा कर मनोगत ब्यक्त किया । साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि में भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया। विदित हो मुख्यमंत्री 8-9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन को पूर्ण करने हेतु निवेशकों को आमंत्रित करने वर्तमान में देश-विदेश के प्रवास पर हैं। आगे पढ़िए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए। मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी से हम बचपन प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने यह हम संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।