देहरादून में 4 नवंबर को लगेगा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार, जानिए कैसे मिलेगी एंट्री

बागेश्वर धाम वाले आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 नवंबर को देहरादून में होंगे। कार्यक्रम में फ्री एंट्री मिलेगी, रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराना होगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dhirendra Shastri Darbar Dehradun: Bageshwar Pandit Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun
Image: Bageshwar Pandit Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun

देहरादून: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून में अपना दरबार लगाने जा रहे हैं। बागेश्वर धाम में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये मौका बेहद खास है।

Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun

दून में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भक्तों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान भी सुझाएंगे। दरबार में लोगों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। दरबार का आयोजन देहरादून में 4 नवंबर को किया जाएगा। रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के फुटबॉल मैदान में भव्य दरबार लगेगा। जिसमें करीब चालीस हजार लोगों के आने की संभावना है। दरबार को लेकर आयोजन स्थल में बड़ी स्क्रीनें भी लगाई जा रही हैं, ताकि हर व्यक्ति बाबा का दरबार देख और सुन सके। आगे पढ़िए

खास बात ये है कि दरबार में आने के लिए किसी तरह की एंट्री फीस नहीं है, न ही रजिस्ट्रेशन की जरूरत है। श्रद्धालुओं को फ्री एंट्री मिलेगी। आयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि दरबार सबके लिए खुला है। इसके लिए किसी रजिस्ट्रेशन या पास की जरूरत नहीं है। चार नवंबर को दोपहर 12 बजे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री देहादून पहुंच जाएंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा, जो रात नौ दस बजे तक चलेगा। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के दरबार को लेकर पुलिस-प्रशासन सहित आयोजकों ने पूरी तैयारी कर ली है। श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के दरबार को लेकर श्रद्धालुओं में खूब उत्साह है। देहरादून में होने जा रहे भव्य आयोजन में 30 से 40 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।