देहरादून स्पोर्ट्स कॉलेज में नहीं लगेगा बागेश्वर बाबा का दरबार, जानिए नई जगह का नाम

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम और भीड़ प्रबंधन के लिहाज से इस कार्यक्रम की जगह बदल दी है। आप भी पढ़ लीजिए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun Pandit Dhirendra Shastri: Dehradun Pandit Dhirendra Shastri Darbar Venue Change
Image: Dehradun Pandit Dhirendra Shastri Darbar Venue Change

देहरादून: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून में दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं। जो भी लोग दिव्य दरबार में जाना चाहते हैं, उनके लिए एक जरूरी सूचना है।

Dehradun Pandit Dhirendra Shastri Darbar Venue Change

पहले यह कार्यक्रम रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के फुटबॉल मैदान में किया जाना था, लेकिन अब दरबार का आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा इंतजाम और भीड़ प्रबंधन के लिहाज से इस कार्यक्रम की जगह बदल दी है। यह कार्यक्रम 4 नवंबर को होगा। पहले दिव्य दरबार के लिए देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के फुटबॉल मैदान को चुना गया था, लेकिन यहां जगह कम है। ज्यादा भीड़ होने की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने आयोजन स्थल को बदल दिया है। आगे पढ़िए

अब परेड ग्राउंड में 4 नवंबर को दिव्य दरबार लगेगा। यहां पहले से मंच तैयार है। दिव्य दरबार में कई वीवीआईपी भी पहुंचेंगे। ऐसे में परेड ग्राउंड वीवीआईपी मूवमेंट के लिए काफी सुरक्षित भी है। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चाओं में रहते हैं, खासकर उनके दिव्य दरबार को लेकर लोगों में खूब उत्साह दिखाई देता है। उत्तराखंड में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहली बार दरबार लगाने जा रहे हैं, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। इस कार्यक्रम में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों की समस्याएं सुनेंगे, साथ ही उन्हें समाधान भी बताएंगे। प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।