देहरादून में कल लगेगा तगड़ा जाम, कहीं जाने से पहले पढ़ लीजिए रूट प्लान

परेड ग्राउंड में बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार लगेगा। दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun Route Plan 4th November: Dehradun route plan traffic plan for 4th November
Image: Dehradun route plan traffic plan for 4th November

देहरादून: कल देहरादून के परेड ग्राउंड में बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार लगेगा। दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

Dehradun traffic plan for 4th November

चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से शुरू होकर रात दस बजे तक चलेगा। परेड ग्राउंड शहर के बीच में है। प्रशासन को परेड ग्राउंड में कार्यक्रम को लेकर काफी मशक्कत करनी होगी। खासकर यातायात को लेकर बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में पुलिस ने रूट प्लान जारी कर दिया है। आप भी कहीं जाने से पहले रूट प्लान पढ़ लीजिए।
पुलिस ने रेंजर ग्राउंड, पैवेलियन ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, लॉर्ड वेंकटेश वेडिंग प्वॉइंट सुभाष रोड, गुरुद्वारा ग्राउंड नियर बन्नू स्कूल, द दून स्कूल, जीटीएम पार्किंग नियर द्रोण होटल और सर्वे ऑफ इंडिया हाथी बड़कला के अंदर पार्किंग स्थल बनाए हैं।
इसके अलावा सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, बिन्दाल तिराहा, बल्लूपुर चौक, किशननगर चौक, आराघर टी जंक्शन, तहसील चौक, प्रिंस चौक, बुद्धा चौक पर डायवर्जन प्वॉइंट बनाए गए हैं। आगे पढ़िए

2 नंबर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे
3 नंबर रूट के सभी विक्रम तहसील चौक से दून चौक होते हुए एमकेपी चौक की ओर भेजे जाएंगे
5 नंबर और 8 नंबर रूट के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे
प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम बिंदाल तिराहा से वापस भेजे जाएंगे
राजपुर रूट के सभी विक्रम सचिवालय कट से वापस भेजे जाएंगे
आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें घंटाघर होते हुए राजपुर रोड जाएंगी
रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बसें दून चौक हौते हुए एमकेपी चौक से आराघर की ओर भेजी जाएंगी
रायपुर रूट से आने वाली सिटी बसें आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर की ओर भेजी जाएंगी
अगर हो सके तो ज्यादा से ज्यादा दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें