जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी मुंबई में भी निवेशकों के साथ संवाद करेंगे, यहां रोड शो का आयोजन किया जाएगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: MoU worth Rs 94 thousand crore for investment in Uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां जोरों पर है।
MoU worth Rs 94 thousand crore for investment in Uttarakhand
राज्य सरकार इस कार्यक्रम को सफल बनाने के हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर ब्रिटेन, दुबई, चेन्नई, बेंगलुरु तथा अहमदाबाद में विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ बैठकें हुई हैं। जिनमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, ऊर्जा, लाजिस्टिक, इंफ्रास्ट्रक्चर व सेवा क्षेत्र में निवेश को लेकर करार किए गए। जल्द ही सीएम पुष्कर सिंह धामी मुंबई में भी निवेशकों के साथ संवाद करेंगे, यहां रोड शो का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में निवेशक उत्तराखंड में निवेश करने के लिए आकर्षित हुए हैं। अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश करार किए गए हैं। आगे पढ़िए
हाल ही में अहमदाबाद में हुए रोड शो में 24 हजार करोड़ से अधिक के निवेश करार किए गए। प्रस्तावों का गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। निवेश के साथ ही स्थानीय निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने वाले और प्राथमिक सेक्टर को मजबूती देने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि निवेशक उत्तराखंड में निवेश करें ताकि यहां के औद्योगिक विकास को गति मिल सके। देहरादून में आगामी 8 व नौ दिसंबर को निवेशक सम्मेलन होने जा रहा है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन का विषय पीस टू प्रोस्पेरिटी रखा गया है। टूरिज्म, वेलनेस और सेवा क्षेत्र उद्योग के साथ उत्तराखंड में अनेक नए एवं गैर परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है। उत्तराखंड फार्मा हब के रूप में स्थापित हो रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस संबंध में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन पर कार्य किया जा रहा है।