Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में बसा गंगोत्री धाम...हर साल हजारों श्रद्धालु इस धाम में पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद लेते हैं।
इसी धाम में शनिवार को एक ऐसा दृश्य दिखाई दिया, जिसने हर किसी को डरा दिया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पूरा माजरा क्या है, ये भी बताते हैं। दरअसल गंगोत्री धाम से एक तस्वीर सामने आई है, इस में देवगाड के पास पहाड़ी के बीच से धुआं निकलता दिख रहा है। लोगों के डर की एक वजह और भी है। दरअसल बीती रात उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद डरे हुए लोग घरों से बाहर निकल आए। सुबह इन लोगों ने देवगाड के पास पहाड़ी के बीच से धुआं निकलते देखा। आगे पढ़िए
आमतौर पर इस सीजन में जंगलों में आग लगने की घटनाएं नहीं होतीं। पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी भी हो रही है। ऐसे में पहाड़ी से निकलता धुआं लोगों को हैरान किए हुए है। इसकी वजह क्या है, ये पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। हालांकि वाडिया इंस्टीट्यूट से जुड़े रहे भू-वैज्ञानिक डॉ.सुशील कुमार ने इसे लेकर स्थिति साफ करने की कोशिश जरूर की है। उनका कहना है कि पहाड़ों में जमीन के नीचे गर्म पानी के स्रोत होते हैं। हो सकता है कि भूकंप के कारण दरार पड़ने से स्रोत से वाष्प के रूप में धुआं बाहर निकल रहा हो। वजह चाहे जो भी हो, लेकिन इस घटना ने लोगों को बुरी तरह डरा दिया है। उन्होंने कहा कि भूकंप आने से पहले यहां सबकुछ सामान्य था, लेकिन अब पहाड़ी से अचानक धुआं उठ रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र मे तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।