देहरादून: धीरेन्द्र शास्त्री ने अचानक भीड़ में बैठे आदमी को बुलाया, पर्ची खोलकर सभी को चौंकाया

कार्यक्रम के लिए भक्त शुक्रवार से जुटने शुरू हो गए थे। दरबार में कई भक्तों की समस्याएं सुनी गईं। अंत में मंत्रों के साथ सामूहिक अर्जी लगवाई गई।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Dehradun Bageshwar Baba Darbar: Dehradun Bageshwar Baba Darbar Latest Update
Image: Dehradun Bageshwar Baba Darbar Latest Update

देहरादून: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को देहरादून में दिव्य दरबार लगाने पहुंचे।

Dehradun Bageshwar Baba Darbar

शाम के वक्त धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे तो भक्तों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और जय श्रीराम के नारों के साथ उनका स्वागत किया। पूरा कार्यक्रम स्थल श्रीराम और हनुमान के भजनों से गुंजायमान रहा। कई लोग दरबार में चमत्कार की उम्मीद लेकर पहुंचे थे। परेड ग्राउंड में आयोजित दरबार में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों के पर्चे खोले। सबसे पहले देहरादून के एक व्यक्ति का पर्चा खुला। उसमें पारिवारिक समस्या बताई गई। इसके बाद एक महिला की अर्जी लगी। महिला ने कारोबार को लेकर समस्या बताई। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने खुद महिला की समस्या बताई और फिर उसका समाधान भी बताया। इसके बाद बंजारावाला की एक महिला की अर्जी स्वीकार हुई। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने पेड़ के पास खड़े विजय नाम के शख्स को बुलाया। धीरेंद्र शास्त्री बोले कि तुम्हारी अर्जी स्वीकार हुई है। आगे पढ़िए

बाद में वो एक भक्त से बोले कि जो तुम अपने दोस्तों से हमारे बारे में बात कर रहे थे, वो हमें हमारी वाई-फाई से सुनाई दे गई। इस तरह कई भक्तों की समस्याएं सुनी गईं। अंत में मंत्रों के साथ सामूहिक अर्जी लगवाई गई। इस दौरान करीब 15 लोगों की अर्जी स्वीकार हुई। धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर था। वह रात 8 बजकर 20 मिनट पर मंच पर पहुंचे, रात 11:44 बजे दरबार समाप्त की घोषणा की। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को जल्दी पहुंचना था, लेकिन उनके विमान में दो बार तकनीकी समस्या आई, जिस वजह से उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने में देर हो गई। कार्यक्रम के लिए भक्त शुक्रवार से जुटने शुरू हो गए थे। इस दौरान पुलिस की कड़ी पहरेदारी रही। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के चारों ओर दोपहर बाद जीरो जोन बना दिया था।