Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के नाम पर जूनियर्स का शोषण करने वाले छात्रों के खिलाफ कॉलेज प्रबंधन ने सख्त कदम उठाया है।
एंटी रैगिंग कमेटी ने इन पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही छह महीने के लिए हॉस्टल से बाहर करने का फैसला भी लिया है। रैगिंग के आरोपी छात्रों को एक हफ्ते तक क्लास में भी एंट्री नहीं मिलेगी। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के सीनियर छात्रों पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने 10 सीनियर छात्रों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि दोपहर में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के ब्वॉयज हास्टल से शोर-शराबे की आवाज आ रही थी। आगे पढ़िए
गार्ड पहुंचे तो देखा कि वहां एमबीबीएस प्रथम वर्ष के चार छात्र अलग-अलग कमरों में मौजूद थे। गार्ड ने वीडियो बनाया और तत्काल सूचना प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी को दी। वीडियो में एक जूनियर छात्र हॉस्टल के कमरे से रोते हुए निकलता दिखाई दिया। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को गाली दी, बदसलूकी की और उन्हें मुर्गा बनने पर मजबूर किया। प्राचार्य ने मौके पर पहुंच कर जूनियर छात्रों से सीनियर छात्रों के हॉस्टल में आने की वजह पूछी तो सभी छात्र बात को टालने लगे। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शाम को ही अनुशासन समिति की बैठक बुला ली। बाद में मामला एंटी रैगिंग कमेटी में गया और अब 10 आरोपी छात्रों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। रैगिंग में शामिल दूसरे छात्रों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।