उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दोनों वाहनों के बीच हुई भिड़ंक, महिला समेत दो लोगों की मौत

हादसे के वक्त कार सवार लोग बदरीनाथ व केदारनाथ के दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से घर पहुंच नहीं सके। पढ़े पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Bajpur vehicle collision: Collision of two vehicles in Udham Singh Nagar Bazpur
Image: Collision of two vehicles in Udham Singh Nagar Bazpur

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है।

Collision of two vehicles in Bazpur

इस बार ऊधमसिंहनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बाजपुर नेशनल हाईवे पर एक कार और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। कार में पीछे बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहनों को अलग कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के गोरखपुर निवासी पिता-पुत्र के अलावा एक दंपति बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा पर गए थे। आगे पढ़िए

मंगलवार को सभी लोग अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। तभी आईटीआई थाना क्षेत्र में बल्ली के ढाबे के पास उनकी कार आगे जा रहे पिकअप वाहन से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार सवार राघवेंद्र चौबे और सरोज देवी पत्नी प्रेम पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सरोज के पति प्रेम पांडे और राघवेंद्र के पुत्र श्याम चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आईटीआई थाना प्रभारी एके सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन मंगवाकर दोनों वाहनों को अलग कराया गया। पुलिस ने दोनों घायलों को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।