पिथौरागढ़ में दिवाली के लिए लागू हुआ नया ट्रैफिक प्लान, 2 मिनट में आप भी पढ़ लीजिए

धनतेरस पर खरीददारी के दौरान जाम में फंसने से बचना है तो ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें। आगे पढ़िए पूरी डिटेल
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Pithoragarh Traffic Plan: Pithoragarh Traffic Plan for Diwali Dhanteras
Image: Pithoragarh Traffic Plan for Diwali Dhanteras

पिथौरागढ़: 10 नवंबर को धनतेरस के साथ दीप महापर्व की शुरुआत हो जाएगी।

Pithoragarh Traffic Plan for Diwali Dhanteras

त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। लोग खरीददारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। सड़कों पर भीड़ बढ़ेगी तो जाहिर है जाम भी लगेगा। पिथौरागढ़ में भी ट्रैफिक व्यवस्था हांफने लगी है। अब यहां बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया है। नया प्लान आज से लागू हो जाएगा जो दीपावली समाप्त होने तक जारी रहेगा। ट्रैफिक प्लान के तहत सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। नगर के सिमलगैर, केमू स्टेशन, सुनार गली, धर्मशाला लाइन, नया बाजार में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। पार्किंग के लिए भी प्लान लागू किया गया है। वड्डा से आने वाले वाहन घुपौड केरासीन डिपो के पास पार्क होंगे। आगे पढ़िए

चंडाक रोड से आने वाले वाहन महात्मा गांधी मार्ग पर पार्क किए जाएंगे, अन्य वाहन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास पार्क होंगे। धारचूला रोड से आने वाले वाहन ग्रिफ बैंड और देव सिंह मैदान के पास पार्क होंगे। जबकि सिल्थाम, बैंकरोड, घंटाकरण क्षेत्र के वाहन जिला अस्पताल के सामने पार्क होंगे। इसी तरह जीआइसी रोड, अपटेक तिराहा, चिमस्यानौला से आने वाले वाहन नगर पालिका के पास स्थित पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। अगर आप भी खरीददारी के लिए बाजार जा रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान का ध्यान रखें। इस बार 10 नवंबर को धनतेरस, 11 नवंबर को नरक चतुर्दशी, 12 नवंबर को बड़ी दीपावली, 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या व 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। 15 नवंबर को भैया दूज मनाया जाएगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।