Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
जब शहर में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मौजूद थी, चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा थी, तो ऐसे में दिन दहाड़े ज्वैलरी शॉप में 10 करोड़ की लूट को अंजाम दिया। जी हां राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में आज डकैती से हड़कंप मच गया। एक तरफ देहरादून राष्ट्रपति का दौरा था, जिसके चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए। सिर्फ 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम दिया गया और बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। आगे पढ़िए
पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर माना जा रहा है कि बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। बताया जा रहा है कि बदमाश सुबह करीब साढ़े दस बजे ग्राहक बनकर शोरूम दाखिल हुए। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। तुरंत ही सभी कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथों को प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया गा। बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए। पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया।