देहरादून में 10 मिनट में 10 करोड़ रुपये की लूट, सामने आया लुटेरों का वीडियो, आप भी देखिए

बदमाश महज 10 मिनट के भीतर पूरा ज्वैलरी शोरूम साफ कर गए। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। देखिए वीडियो
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun 10 crores looted: Rs 10 crore Loot in Reliance Jewellery Shop dehradun video viral
Image: Rs 10 crore Loot in Reliance Jewellery Shop dehradun video viral

देहरादून: देहरादून पुलिस कानून व्यवस्था चाक चौबंद होने के दावे करती रह गई, उधर बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित शोरूम में दस करोड़ की डकैती कर डाली।

Rs 10 crore looted in Reliance Jewellery Shop dehradun

बदमाश महज 10 मिनट के भीतर पूरा ज्वैलरी शोरूम साफ कर गए। घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी और इस बीच शहर में बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम की है। यहां सुबह के वक्त कीमती आभूषणों को सजाने की तैयारी चल रही थी। तभी पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसे और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को पेंट्री में बंद किया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। आगे देखिए वीडियो

इसके बाद बदमाश लूटपाट करने लगे। बदमाश महज 10 मिनट में करोड़ों के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गए। घटना क्योंकि सुबह की है, इसलिए पुलिस को भी काफी देर बाद इस बारे में पता चल सका। पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। ये हाल तब है जबकि पूरा शहर राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर था। बावजूद इसके बदमाशों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दिया। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी, लेकिन बदमाश आराम से लूटपाट को अंजाम देने के बाद पुलिस प्रशासन को मुंह चिढ़ाते हुए निकल गए।