Dhanteras 2023:आज इन 3 शुभ मुहूर्तों में करें खरीदारी, घर में पधारेंगी मां लक्ष्मी और कुबेर जी

Dhanteras 2023 shubh muhurat अगर आप ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर धनतेरस पर शुभ मुहूर्त क्या है, तो इस बारे में हम आपको बता रहे हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Dhanteras 2023 shubh muhurat: Dhanteras 2023 shubh muhurat
Image: Dhanteras 2023 shubh muhurat

देहरादून: आज से 5 दिवसीय दीपावली उत्सव शुरू हो जाएगा।

Dhanteras 2023 shubh muhurat

अगर आप ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर धनतेरस पर शुभ मुहूर्त क्या है, तो इस बारे में हम आपको बता रहे हैं। आज शाम को दो घंटे पूजा का मुहूर्त रहेगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं में 13 गुना वृद्धि होती है। खास तौर पर धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। इस दिन बाजारों में आभूषणों की बुकिंग की जाती है। इसके अलावा माता की मूर्ति खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। आगे पढ़िए

पंडितों के अनुसार धनतेरस को सुबह सात से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त शुभकारी है। दूसरा मुहूर्त दोपहर 1:30 से दोपहर 3 बजे के बीच है। इसके अलावा तीसरा मुहूर्त शाम 6 बजे से रात 9बजे के बीच है। ये तीनों समय अवधि खरीदारी के लिए विशेष तौर पर शुभ होगी। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर शनिवार को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। अब बात पूजा के शुभ मुहूर्त की करते हैं। धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त (Dhanteras 2023 shubh muhurat) शाम 5:47 से शुरू होकर शाम 7:47 बजे तक रहेगा। इसके अलावा सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे से शनिवार शाम 6:40 तक रहेगा। धनतेरस पर प्रदोष काल शाम 5:30 मिनट से शुरू होकर रात 8:08 मिनट तक रहेगा।