Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: मसूरी में मानकों की धज्जियां उड़ाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे होटलों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
एनजीटी की फटकार के बाद उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 67 होटलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इनमें 27 होटलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि 40 अन्य को व्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा गया है। इन सभी होटलों को नोटिस जारी किए गए हैं, कुछ होटलों पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया गया है। पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों के बीच बेहद मशहूर है। हर साल यहां लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। यहां पर्यटन बढ़ने के साथ ही सैकड़ों की संख्या में छोटे-बड़े होटल व होम स्टे संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई होटल खुलेआम पर्यावरण मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। आगे पढ़िए
होना ये चाहिए था कि उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड इस पर कार्रवाई करता, लेकिन पीसीबी चुप्पी साधे रहा। ऐसे में एनजीटी को खुद आगे आकर पीसीबी को कार्रवाई के लिए कहना पड़ा। एनजीटी बीते 8 महीने के भीतर तीन से 4 बार दिशा-निर्देश जारी कर पीजीटी को कार्रवाई करने को कह चुका है, लेकिन पीसीबी ने बीच-बीच में नोटिस भेजकर अपना पल्ला झाड़ लिया। अब एनजीटी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद पीसीबी ने मसूरी के 27 होटलों को नोटिस जारी कर संपत्तियों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई के तहत कई होटलों पर जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि कुछ होटल संचालकों (hotels in Mussoorie ) से व्यवस्थाओं में सुधार करने को कहा गया है।