Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में लोग जंगली जानवरों के आतंक से परेशान हैं। कहीं गुलदार-बाघ लोगों की जान ले रहे हैं तो कहीं हाथियों की बढ़ती धमक दहशत का सबब बनी हुई है।
मामला हरिद्वार का है, जहां हाथी जंगल से निकल कर रिहायशी कॉलोनियों में पहुंच रहे हैं। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। गुरुवार रात शहर की दो कॉलोनियों में जंगली हाथी टहलते दिखाई दिए। पहली घटना मिसरपुर की शिव विहार कॉलोनी की है, जहां एक हाथी को घूमते देखा गया। इसी तरह जगदीशपुर क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड नजर आया। हाथियों की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से हाथी कॉलोनी में घूम रहे हैं। आगे पढ़िए
मिसरपुर की शिव विहार कॉलोनी में एक हाथी टहल रहा था, तो वहीं जगदीशपुर क्षेत्र में हाथियों का झुंड सड़क पार करते हुए कॉलोनी की ओर जाते दिखा। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि कॉलोनी में अक्सर हाथियों की आवाजाही लगी रहती है, वन विभाग को भी इसकी जानकारी है, इसके बावजूद लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। हाथियों की बढ़ती आवाजाही से क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग का कहना है कि यह क्षेत्र हाथियों का पुराना रूट रहा है। वो गन्ना और अन्य पदार्थ आसानी से मिल जाने की वजह से यहां घूमते रहते हैं। वन विभाग हाथियों (Haridwar Elephant) की मॉनिटरिंग कर रहा है, साथ ही क्विक रिस्पांस टीम हर चौकी में तैनात की गई है।