Nainital Bike Scooty on Rent नैनीताल में दो स्टैंड हैं, जहां से आप दोपहिया वाहन ले सकते हैं। आगे पढ़िए पूरी डिटेल
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Nainital Bike Scooty on Rent
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां हर तरफ जन्नत जैसे नजारे दिखते हैं, अब इन नजारों का लुत्फ उठाने के लिए आप बाइक से पूरे शहर में घूम सकते हैं।
Nainital Bike Scooty on Rent
यहां आने वाले पर्यटक स्कूटी और बाइक रेंट पर लेकर ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। बाइक और स्कूटी कहां से किराये पर मिलेगी और किराया कितना है, ये हम बताएंगे। टैक्सी बाइक एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य परवेज आलम ने बताया कि नैनीताल में दो स्टैंड हैं, जहां से आप दोपहिया वाहन ले सकते हैं। इन टैक्सी बाइक और स्कूटी का परमिट पूरे कुमाऊं में वैलिड है। नैनीताल आने वाले पर्यटक स्कूटी, एवेंजर, बुलेट, पल्सर और दूसरी कई तरह की बाइक रेंट पर ले सकते हैं। आगे पढ़िए
एवेंजर बाइक का एक दिन का किराया 800 रुपये है, जबकि बुलेट के लिए एक हजार रुपये रेंट देना होगा। इसमें पेट्रोल का खर्च शामिल नहीं है। इसी तरह 600 रुपये देकर स्कूटी को 8 घंटे के लिए रेंट पर लिया जा सकता है। नैनीताल में मल्लीताल और तल्लीताल में स्थित बाइक स्टैंड से बाइक किराए पर ली जा सकती है, लेकिन हां इसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। साथ ही आधारकार्ड या अन्य पहचान पत्र भी दिखाने होंगे। नैनीताल में जो पहल हुई है, उसका श्रेय राज्य सकार को भी जाता है। दरअसल पहाड़ी युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री टैक्सी मोटरसाइकिल योजना शुरू की गई थी। इसके तहत कई युवाओं ने टैक्सी बाइक (Nainital Bike Scooty on Rent) से ही स्वरोजगार की शुरुआत की है। आज ये काम उनकी आजीविका का साधन बन चुका है। इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार मिल रहा है, बल्कि उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है।