अग्निशमन विभाग की टीम कई घंटों तक पानी की लाइन ढूंढती रही, इसी में समय बर्बाद हुआ और आग विकराल होती चली गई। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: House caught fire in Nainital Bakery Compound
नैनीताल: दिवाली की रात प्रदेश के कई हिस्सों से आगजनी की खबरें आईं।
House caught fire in Nainital
नैनीताल में भी रॉकेट की चिंगारी से निकली आग ने एक तीन मंजिला भवन में आग लगा दी। घटना मल्लीताल स्थित बेकरी कंपाउंड की है। जहां रात लगभग साढ़े 12 बजे एक एक तीन मंजिले भवन में आग लग गई। ये हादसा जिस जगह हुआ, वो आबादी वाला क्षेत्र है। यहां पर रामकिशोर बेदी का तीन मंजिला मकान है। दिवाली की रात एक रॉकेट आकर गिरा, जिसके बाद मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद 100 मीटर दूर बने अग्निशमन कार्यालय से टीम पहुंच गई । इसके बावजूद आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। आगे पढ़िए
दरअसल अग्निशमन विभाग की टीम कई घंटों तक पानी की लाइन ढूंढती रही, इसी में समय बर्बाद हुआ और आग विकराल होती चली गई। बाद में किसी तरह आग बुझाने की कवायद शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पानी की लाइनों में पानी ही नहीं आया, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। इतना ही नहीं मकान तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण अलग-अलग जगहों से पानी लिया गया। खैर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन वहां रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि घटना के वक्त घर में कोई सो नहीं रहा था, वरना जनहानि हो सकती थी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। नैनीताल के अलावा उत्तराखंड के दूसरे हिस्सों में भी दिवाली की रात कई हादसे हुए हैं।