उत्तराखंड में सुकून के पल बिता रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, अपने पैतृक गांव भी जाएंगे

Mahendra Singh Dhoni in Uttarakhand खबरों के अनुसार कैंची धाम में दर्शन के बाद धोनी अपने पैतृक गांव जाएंगे, जो कि अल्मोड़ा के ल्वाली में है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mahendra Singh Dhoni Uttarakhand: Mahendra Singh Dhoni in Uttarakhand with wife Sakshi
Image: Mahendra Singh Dhoni in Uttarakhand with wife Sakshi

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग उत्तराखंड प्रवास पर आए हैं। वो यहां अपने पैतृक गांव जाएंगे।

Mahendra Singh Dhoni in Uttarakhand

इससे पहले वो परिवार संग विश्व प्रसिद्ध नीम करौली आश्रम, कैंची धाम के दर्शन करेंगे। यहां से उनका अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा जाने का कार्यक्रम है। बीते दिन उन्हें पंतनगर एयरपोर्ट पर देखा गया। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडिगो एयर की फ्लाइट से अपनी पत्नी साक्षी और बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कई दोस्त भी नजर आए। खबरों के अनुसार कैंची धाम में दर्शन के बाद धोनी अपने पैतृक गांव जाएंगे, जो कि अल्मोड़ा के ल्वाली में है। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के विश्व कप जीतने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। आगे पढ़िए

धोनी एयरपोर्ट से अपनी पत्नी साक्षी और बेटी व दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हुए। सूत्रों की मानें तो धोनी उत्तराखंड में छुट्टियां मनाने आए हैं। 20 नवंबर को उनकी दिल्ली की फ्लाइट है। वह भीमताल और रामगढ़ की सैर करेंगे, साथ ही अपने गांव भी जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन है और उनके इस खास दिन को ही सेलिब्रेट करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान यहां आए हैं। वहीं साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिस पर लिखा है बर्थडे वीक। पंतनगर पहुंचने के बाद महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी (Mahendra Singh Dhoni in Uttarakhand) ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।