उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचे महेन्द्र सिंह धोनी, यहीं मनाएंगे पत्नी साक्षी का बर्थ डे

जैसे ही Mahendra Singh Dhoni अपनी गाड़ी के काफिले के साथ अपने गांव ल्वाली को निकले तो जगह-जगह उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब दिखे।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Mahendra Singh Dhoni Uttarakhand: Mahendra Singh Dhoni reached his native village Lwali in Uttarakhand
Image: Mahendra Singh Dhoni reached his native village Lwali in Uttarakhand

अल्मोड़ा: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद पत्नी साक्षी के साथ अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे।

Mahendra Singh Dhoni reached his native village in Almora

इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। धोनी ने कुल देवता समेत गांव के चार मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की कामना की। जैसे ही धोनी अपनी गाड़ी के काफिले के साथ अपने गांव ल्वाली को निकले तो जगह-जगह उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब दिखे। धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ गांव के हरज्यू देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान धोनी ने गांव के लोगों से आत्मीयता से बात की। पैतृक गांव में धोनी का भव्य स्वागत हुआ। पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं से खूब बातचीत की। आगे पढ़िए

गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने धोनी और उनकी पत्नी का पारंपरिक च्यूड़े से पूजन कर उन्हें तरक्की का आशीर्वाद दिया। सोशल मीडिया में वायरल सूचनाओं के अनुसार महेंद्र सिंह धौनी ने परिवार संग अपने कुल देवता गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन भी किए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 19 नवंबर को एमएस धौनी की पत्नी साक्षी का जन्मदिन है। माना जा रहा है कि उत्सव मनाने ही वह साक्षी संग देवभूमि उत्तराखंड आये हैं। धौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी पोस्ट की है जिस पर लिखा है बर्थडे वीक।अल्मोड़ा स्थित अपने पैत्रक गांव में उन्होंने इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ग्रामीणों संग फोटो भी खिंचवाई। सभी का बड़े प्रेम से अभिवादन स्वीकार किया। Mahendra Singh Dhoni के आगमन पर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।