Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: महिलाओं को स्वभाव से संवेदनशील माना जाता है, लेकिन सितारगंज में एक महिला ने 3 साल की मासूम संग ऐसी हरकत की, जिसे देख इंसानियत भी शर्मिंदा हो जाए।
मुस्कान नाम की महिला ने अपनी 3 साल की मासूम भतीजी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना शनिवार की है। यहां नयागांव निवासी तीन वर्षीय आयत पुत्री महफूज खान को अचेतावस्था में अस्पताल में लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। आयत की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। परिजनों ने डॉक्टरों को बताया कि आयत स्वस्थ थी, उसके शरीर पर चोट या विषैले कीड़े के काटने का कोई निशान भी नहीं था। संदेह के आधार पर डॉक्टरों ने पुलिस को खबर दी।
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो आयत को नजदीकी रिश्ते की ताई मुस्कान अपने घर से गोद में उठाकर पास के निर्माणाधीन मकान में ले जाते दिखी। इसी निर्माणाधीन मकान के बाथरूम में आयत अचेतावस्था में आयत मिली थी। पुलिस ने आरोपी मुस्कान को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने आयत की हत्या के पीछे हैरान करने वाली वजह बताई। मुस्कान ने कहा कि कुछ माह पूर्व उसकी पुत्री की मौत हुई थी। हालांकि मौत निमोनिया से हुई थी, लेकिन इस घटना के बाद मुस्कान को आयत के परिवार से चिढ़ हो गई थी। इसी जलन में मुस्कान ने ऐसे खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दे दिया, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। घटना के खुलासे से हर कोई सन्न है। पुलिस ने आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है।