यहां बनेगी उत्तराखंड की पहली साइबर सिटी, बड़ी-बड़ी आईटी कंपनियां खोलेंगी अपने ऑफिस

Uttarakhand Cyber City टाटा और इंफोसिस सरीखी कंपनियों ने निवेश के लिए हामी भरी है। कंपनियों के सुझाव पर सरकार आईटी व सेवा क्षेत्र की नीतियों में बदलाव भी कर सकती है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Cyber City: Uttarakhand first cyber city will be built in Rudrapur
Image: Uttarakhand first cyber city will be built in Rudrapur

रुद्रपुर: उत्तराखंड में जल्द ही पहली साइबर सिटी अस्तित्व में आ सकती है।

Uttarakhand first cyber city

प्रदेश सरकार की कोशिशें रंग लाईं तो ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर के आसपास साइबर सिटी बनाई जाएगी। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए राज्य सरकार आईटी क्षेत्र की नामी कंपनियों से बात कर रही है। टाटा और इंफोसिस सरीखी कंपनियों ने निवेश के लिए हामी भी भरी है। कंपनियों के सुझाव पर सरकार आईटी व सेवा क्षेत्र की नीतियों में भी बदलाव कर सकती है। सूत्रों के अनुसार आईटी सेक्टर में टाटा 5000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकता है। परिस्थितियों के अनुसार निवेश की राशि बढ़ाई जा सकती है। आईटी सेक्टर की टॉप कंपनी इंफोसिस से भी सरकार की बात हुई है। इंफोसिस भी उत्तराखंड में बड़ा निवेश कर सकती है। आगे पढ़िए

राज्य सरकार आईटी सेक्टर की दूसरी कंपनियों से भी बातचीत कर रही है। सूत्रों के अनुसार साइबर सिटी के लिए रुद्रपुर में पराग फार्म के पास उपलब्ध भूमि पर आईटी कंपनियों को भूमि उपलब्ध कराई जा सकती है। बता दें कि आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार ने रोड शो के दौरान कई आईटी कंपनियों को निवेश के लिए उत्तराखंड में आमंत्रित किया है। राज्य सरकार का आईटी सेक्टर में 20-30 हजार करोड़ रुपये का निवेश जुटाने का लक्ष्य है। सरकार की योजना को लेकर आईटी कंपनियां का रेस्पांस सकारात्मक रहा है। अगर राज्य सरकार अपने लक्ष्य के अनुसार निवेश जुटा लेती है तो साइबर सिटी (Uttarakhand Cyber City) बनाए जाने की राह आसान हो जाएगी।