उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रहे युवक की मौत, गर्लफ्रैंड पर हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि लिवइन में रह रही महिला ने अपने साथियों संग मिलकर आकाश की हत्या की है। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Haldwani live in boy death: Death of boy living in live in relationship in Haldwani
Image: Death of boy living in live in relationship in Haldwani

हल्द्वानी: नैनीताल का रामनगर शहर। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने वाला युवक पिछले 4 साल से एक महिला संग लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था।

Death of boy living in live in relationship in Haldwani

अब युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना पूछड़ी इलाके की है। जहां 25 साल का आकाश उर्फ बंटी किराये के कमरे में रहता था। वह मूलरूप से ऊधमसिंहनगर का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि आकाश मजदूरी करता था। 16 नवंबर को आकाश का शव किराए के घर के बाहर स्थित एक पेड़ पर लटका मिला। आकाश के साथ लिवइन में रहने वाली महिला ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। उधर युवक के सुसाइड की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि आकाश कुछ सालों से एक महिला के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहता था। उनका आरोप है कि उक्त महिला ने अपने कुछ अन्य साथियों संग मिलकर आकाश की हत्या की है। वहीं लिवइन पार्टनर रही महिला का कहना है कि वो आकाश के साथ करीब 4 सालों से रह रही थी। उसने पति को छोड़ दिया था, तब से वो और आकाश साथ रह रहे थे। दो दिन पहले आकाश ने उसके साथ मारपीट की थी। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद आकाश घर से निकल गया था। जब सुबह वो सोकर उठी तो आकाश का शव घर के बाहर पड़ा था। महिला ने युवक के परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों को निराधार बताया है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है।