देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 दरोगाओं का ट्रांसफर, पढ़िए पूरी लिस्ट

पिछले दो दिनों में दूसरी बार ट्रांसफर (Transfer in Dehradun Police Department) लिस्ट जारी की गई है। आगे देखिए पूरी लिस्ट
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Dehradun Police Transfer: Transfer in Dehradun Police Department
Image: Transfer in Dehradun Police Department

देहरादून: देहरादून के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है।

Transfer in Dehradun Police Department

इस बार 18 दरोगाओं की जिम्मेदारी बदली गई है। एसएसपी अजय सिंह ने कई चौकियों और थानों के प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया। पिछले दो दिनों में दूसरी बार ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी दी गई है, ये भी बताते हैं। निरीक्षक राजेश शाह कोतवाली डालनवाला से कोतवाली नगर भेजे गए हैं। राकेश गुसांई को कोतवाली नगर से कोतवाली डालनवाला भेजा गया है। देवेंद्र सिंह चौहान कोतवाली डोईवाला से थाना रायवाला भेजे गए हैं। होशियार सिंह पंखोली को रायवाला से डोईवाला कोतवाली भेजा गया है। संजय कुमार को विकासनगर से हटाकर कोतवाली पटेलनगर भेजा गया है। सूर्यभूषण नेगी पटेलनगर से विकासनगर भेजे गए हैं। आगे पढ़िए

शंकर सिंह बिष्ट मसूरी से ऋषिकेश भेजे गए हैं। केआर पांडेय ऋषिकेश से शिकायत प्रकोष्ठ भेजे गए हैं। गिरीश चंद्र शर्मा को थाना कैंट भेजा गया है। संपूर्णानंद गैरोला को थाना कैंट से हटाकर महिला हेल्प लाइन की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज असवाल मसूरी भेजे गए हैं। कैलाश चंद्र भट्ट वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। रविंद्र सिंह नेगी को साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वैभव गुप्ता कालसी ट्रांसफर किए गए हैं। मोहन सिंह सेलाकुई से नेहरू कॉलोनी भेजे गए हैं। लोकेंद्र बहुगुणा नेहरू कॉलोनी से हटाकर एसओजी शाखा में भेजे गए हैं। शैकी कुमार थानाध्यक्ष सेलाकुई बनाए गए हैं। इसी तरह रजनीश कुमार थाना बसंत विहार से चौकी प्रभारी बिन्दाल बनाए गए हैं। इस तरह ट्रांसफर लिस्ट में 18 दरोगाओं का नाम है। सभी को जल्द से जल्द नई जगह पर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।