उत्तराखंड: शिक्षिका के प्यार में पागल हुई लड़की, हरियाणा से लोहाघाट चली आई

शिक्षिका के प्यार में पागल हरियाणा की युवती उसे खोजते हुए यहां पहुंच गई। दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haryana Girl Uttarakhand: Girl from Haryana came to Uttarakhand Champawat in love with teacher
Image: Girl from Haryana came to Uttarakhand Champawat in love with teacher

चम्पावत: चंपावत का लोहाघाट क्षेत्र...यहां एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

Girl from Haryana came to Uttarakhand

क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका के प्यार में पागल हरियाणा की युवती उसे खोजते हुए यहां पहुंच गई। दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे। उधर, युवती घर से लापता हुई तो उसके परिजनों ने पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई। युवती की लोकेशन हरियाणा में मिली। जिसके बाद हरियाणा पुलिस युवती को लेने लोहाघाट पहुंची, लेकिन यहां पर युवती और शिक्षिका साथ रहने की जिद पर अड़ गए। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा, हालांकि बाद में समझाने-बुझाने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ जाने को राजी हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट में रहने वाली शिक्षिका की हरियाणा के भिवानी में रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

दोनों की दोस्ती इस कदर गहरी हुई कि उन्होंने साथ रहने की ठान ली। बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले युवती हरियाणा से भाग कर लोहाघाट पहुंच गई। उधर युवती के पिता ने हरियाणा पुलिस में बेटी की गुमशुदगी का केस दर्ज करा दिया। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस युवती के पिता को साथ लेकर लोहाघाट पहुंची। इस दौरान युवती और शिक्षिका ने काफी हंगामा किया, दोनों साथ रहना चाहते थे। हालांकि, पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने के बाद युवती अपने परिजनों संग जाने को तैयार हो गई। युवती के परिजनों ने बताया कि वो अपनी बेटी की शादी करना चाहते हैं, लेकिन वो शादी करने के बजाय शिक्षिका के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। बहरहाल युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।