देहरादून: जिस मां ने हर कदम पर बेटे का साथ दिया, निर्दयी बेटे ने उसे ही बेरहमी से मार डाला

पिता ने बताया कि आदित्य मां के साथ बुरा व्यवहार करता था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो मां की हत्या कर देगा।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun Son Murder Mother: Son murdered mother in dehradun dalanwala
Image: Son murdered mother in dehradun dalanwala

देहरादून: देहरादून में कलयुगी बेटे ने अपनी मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया।

Son murdered mother in dehradun

जज कॉलोनी के भागीरथी एन्क्लेव में इस वारदात के बारे में जिसने भी सुना वह डर से सहम गया। घटना डालनवाला थाना क्षेत्र के भागीरथी एन्क्लेव की है। यहां डीएसपी (मिनिस्ट्रियल संवर्ग) मलखान सिंह का दो मंजिला मकान है। इस मकान में उनका बड़ा बेटा आदित्य सिंह और पत्नी बबीता सिंह (55) रहते थे। बीती रात बेटे आदित्य ने मां बबीता की हत्या कर दी। पुलिस ने आदित्य को पकड़ा तो वो कहने लगा कि मां उसे बात-बात पर टोकती थी तो उसने उन्हें मार डाला। मां सो रही थी। मुझे नहीं पता कि कहां से हथियार आया और मैं डिप्रेशन में था। बेटे की यह बात सुनकर पिता भी हैरान थे। पिता ने बताया कि आदित्य मां के साथ बुरा व्यवहार करता था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो मां की हत्या कर देगा। मलखान सिंह के दो बेटे हैं, छोटा बेटा सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है।

आदित्य भी पहले पढ़ाई में ठीक था। इंटर के बाद उसका एडमिशन मेडिकल कॉलेज में कराया गया था, लेकिन उसने यहां भी पढ़ाई पूरी नहीं की। बाद में परिवार ने उसके लिए एक प्रोविजन स्टोर खोल दिया, लेकिन उसने इसे भी बंद कर दिया। वर्तमान में वह घर में ही रहता था। उसके कारण आसपास के लोग भी परिवार से ज्यादा ताल्लुक नहीं रखते थे। घटना के वक्त आदित्य की मां सो रही थी। आदित्य ने उनके सिर व चेहरे पर सोते हुए ही वार किए। उसने ताबड़तोड़ इतने वार किए कि वह वहां से जरा हिल तक नहीं पाईं। परिवार का हर सदस्य आदित्य से परेशान था, लेकिन मां बबीता ने हमेशा उसे सपोर्ट किया। बीती रात आदित्य ने हमेशा साथ देने वाली मां की ही हत्या कर दी। वह मां के बगल वाले कमरे में ही रहता था। फिलहाल आरोपी आदित्य पुलिस की गिरफ्त में है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।