उत्तराखंड: सुरंग में फंसे सभी 41 लोग सुरक्षित हैं, पहला वीडियो आया सामने, आप भी देखिए

सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, वीडियो और फ़ोटो जारी, एंडोस्कोपी पलेक्सी कैमरे से सुरंग में फंसे मजदूरों का वीडियो Silkyara Tunnel Video जारी
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Silkyara Tunnel Video: First video of people trapped in Silkyara tunnel released
Image: First video of people trapped in Silkyara tunnel released

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है।

First video of people trapped in Silkyara tunnel

इसका वीडियो और फ़ोटो भी जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। आगे देखिए वीडियो

बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजकर उनकी बात परिजनों से कराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मनोयोग से बचाव कार्य मे जुटी है। जल्द सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जल्द अंजाम तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन श्रमिकों के परिजन घटना स्थल तक नहीं पहुंचे हैं, उन तक भी श्रमिकों की कुशलता की सूचना भेजी जाए। इसके लिए वीडियो और फ़ोटो भी भेजी जाए ताकि परिजनों का हौसला कायम रहे। देखिए Silkyara Tunnel Video