दोनों महिलाओं की इस लड़ाई से तोते का बड़ा फायदा हो गया, वो कैसे, ये जानने के लिए पढ़ें हमारी खास खबर
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Fight between two women for a parrot in Roorkee
रुड़की: कोई रुपये-पैसे के लिए लड़ता है तो कोई जायजाद के लिए, लेकिन उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में तो गजब ही हो गया।
Fight between two women for a parrot in Roorkee
यहां दो महिलाएं एक तोते के लिए आपस में लड़ गईं, और ऐसा लड़ीं की मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को समझाने की खूब कोशिश की, लेकिन हल नहीं निकला। बाद में दोनों महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना रुड़की के गंगनहर की है। यहां पनियाला गांव की दो महिलाएं एक तोते के मालिकाना हक के लिए थाने पहुंच गईं। दरअसल गांव की मीनू कुमारी (18) ने एक तोता पाला था, लेकिन कुछ दिन बाद तोता मीनू कुमारी के घर से उड़ कर चला गया। आगे पढ़िए
इस बीच मीनू के पड़ोस में रहने वाली महिला ने तोते को पकड़ लिया और अपने घर ले आई। मीनू को जब तोते के बारे में पता चला तो वह अपने पड़ोसी के घर से तोता लेने को पहुंची, लेकिन महिला ने तोता लौटाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझाया, लेकिन वो कुछ भी सुनने को राजी न हुईं। उप-निरीक्षक सतीश सिंह ने कहा कि हमने दोनों पक्षों से कहा है कि वो तोते को छोड़ दें, क्योंकि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तोते को पिंजरे में कैद करना अवैध है। अगर दोनों महिलाओं ने दो दिन के अंदर तोते को नहीं छोड़ा, तो उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।