अर्नोल्ड डिक्स पहले सिलक्यारा सुरंग के पास पहुंचे और वहां मौजूद बौखनाग देवता के सामने नतमस्तक हो गए।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Arnold Dix Reached Silkyara Uttarkashi
उत्तरकाशी: भयावह पीड़ा के बीच यह सुखद अनुभूति थी
Arnold Dix Reached Silkyara
आज इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्नोल्ड डिक्स उत्तरकाशी टनल पर पहुँचे और उस स्थान पर जाकर पहाड़ की चट्टानों और मिट्टी का परीक्षण किया जहां से वर्टिकल ड्रिल करके नौ दिन से फँसे लोगो को निकाला जाना है। अर्नोल्ड डिक्स पहले सिलक्यारा सुरंग के पास पहुंचे और वहां मौजूद बौखनाग देवता के सामने नतमस्तक हो गए। आस्था के आगे विज्ञान को नतमस्तक होते देख वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। अब आपको बताते हैं कि आखिर अर्नोल्ड डिक्स कौन हैं। अर्नोल्ड डिक्स पिछले साल कोपेनहेगन में आयोजित एसोसिएशन की 48वीं आम सभा के दौरान नए अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग और अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। डिक्स इंजीनियरिंग के प्रोफेसर, वैज्ञानिक और वकील हैं। आगे पढ़िए
भूमिगत, निर्माण सुरक्षा, परिचालन सुरक्षा, संचालन, पर्यावरण, नवीनीकरण और सुरक्षा पर विशेष विशेषज्ञता के साथ डिजाइन अवधारणा समीक्षा, कमीशनिंग, प्रक्रियाएं और परिचालन के मास्टर है। ऑस्ट्रेलियन टनलिंग सोसाइटी के अनुसार, डिक्स संगठन के 50 साल के इतिहास में इस पद पर चुने जाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई हैं। उन्होंने आपदाओं के जोखिमों को कम करने और वास्तविक आपदाओं पर प्रतिक्रिया देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने न्यूयॉर्क में 9/11 की आपदा (भूमिगत पहलू), लंदन बम विस्फोट, मैड्रिड बम विस्फोट के साथ-साथ डेगू मेट्रो आग और हांगकांग मेट्रो आग जैसी आग से संबंधित आपदाओं की जांच की। अब उम्मीद है कि अर्नोल्ड डिक्स अपने अनुभव की बदौलत सुरंग में फंसे 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालेंगे।