पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना किया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Fine for not getting tenants verified in Haldwani
हल्द्वानी: हल्द्वानी के लोग ध्यान दें। अगर आपने अपने घर पर किरायेदार रखे हैं, लेकिन उनका वैरिफिकेशन नहीं कराया है तो तुरंत वैरिफिकेशन करा लें।
Tenant Verification mandatory in Haldwani
ऐसा न करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। दरअसल एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने जिले में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में वैरिफिकेशन अभियान चलाने को कहा है। ताकि संदिग्ध लोगों के बारे में पता लगाया जा सके। जो भवन स्वामी बार-बार कहने पर भी किरायेदारों का सत्यापन नहीं करा रहे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई को कहा गया है। आगे पढ़िए
आदेश के तहत आज एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक का बगीचा, सफदर का बगीचा, पप्पू का बगीचा, इंद्ररानगर व गांधीनगर में संदिग्ध व्यक्तियों तथा किरायेदारों का सत्यापन किया। जिन लोगों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था, उन पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए कुल 25 हजार का जुर्माना लिया गया। इसके अलावा 26 भवन मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में 10-10 हजार का जुर्माना लगाते हुए कुल 2 लाख 60 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई करते हुए, चालानी कोर्ट में पेश की जा रही है। अभियान के दौरान 98 संदिग्ध लोग पकड़े गए। जिन्हें थाने में लाकर भौतिक सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों से कुल 1,750 रुपये का अर्थदंड जमा कराया गया। बता दें कि हल्द्वानी में पिछले दिनों कई वारदातों में शामिल रहे अपराधी बिना सत्यापन के शहर में रहते पाए गए थे। यही वजह है कि अब पुलिस मामले में गंभीरता से काम करते हुए बिना वैरिफिकेशन के किरायेदार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।