आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुआ उत्तराखंड का वीर सपूत, नम आंखों से हुई आखिरी विदाई

2 पैरा के जवान हरीश सिंह असवाल का जम्मू -कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान होने का दुखद समाचार सामने आया
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Harish Aswal Martyr Bageshwar: Bageshwar jawan Harish Singh Aswal martyred in Udhampur
Image: Bageshwar jawan Harish Singh Aswal martyred in Udhampur

बागेश्वर: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है।

Bageshwar jawan Harish Singh Aswal martyred

बागेश्वर के ग्रामसभा असों-मल्लाकोट निवासी 2 पैरा के जवान हरीश सिंह असवाल का जम्मू -कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान होने का दुखद समाचार सामने आया। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। बता दें कि ग्रामसभा असों निवासी NSG कमांडो 2 पैरा के जवान हरीश सिंह असवाल 14 नवंबर को उधमपुर में वीरगति को प्राप्त हो गये। असों-मल्लाकोट निवासी हरीश सिंह असवाल दो पैरा रेजिमेंट में कार्यरत थे। इन दिनों वो जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में तैनात थे। आतंकवादियों के साथ एक ऑपरेशन में 14 नवंबर को वह शहीद हो गए। देश के लिए वीरगति पाने वाले हरीश असवाल अपने पीछे वे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गये हैं। जवान का पार्थिव शरीर 17/11/23 को 8 बजे उनके निवास स्थान असों मल्लाकोट पहुंचा। जवान का अंतिम संस्कार आज सरयू घाट बागेश्वर में लगभग 11:00 बजे हुआ।