Excise officer suspended Uttarakhand विदेशी शराब की दुकानों में निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई थीं। अब इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Excise department officials suspended in Uttarakhand
हरिद्वार: आबकारी विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
Excise department officials suspended in Uttarakhand
आबकारी आयुक्त हरीश चंद्र सेमवाल ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है तो कुछ को पद से हटाने की कार्रवाई की गई है। जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हुई है, उन पर लापरवाही बरतने समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। बता दें कि हरिद्वार में आबकारी आयुक्त हरीश चंद्र सेमवाल के निर्देश पर 19 नवंबर 2023 को विदेशी मदिरा दुकानों में किए गए निरीक्षण एवं जांच में अनियमितता पायी गई। इस दौरान विशेष रूप से 52 पेटी बगैर होलोग्राम लगी हुई मदिरा बरामद की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई। जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार को 72 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आगे पढ़िए
जबकि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र हरिद्वार संजय सिंह रावत को लापरवाही बरतने के लिए तत्काल उनके पद से हटा दिया गया। इसी तरह देहरादून के रायपुर के खलंगा क्षेत्र में छापेमारी में चंडीगढ़ की 110 पेटी इंपोर्टेड शराब, अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, तथा 4 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इस मामले में भी विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की गई। देवेंद्र गिंरी गोस्वामी सहायक आयुक्त, मंडलीय प्रवर्तन गढ़वाल मंडल के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी की जा रही है। राजीव सिंह चौहान जिला आबकारी अधिकारी देहरादून, सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून को पद से हटाते हुए कार्यालय आबकारी आयुक्त उत्तराखंड से संबद्ध किया गया है। सुश्री सरोज पाल आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन, देहरादून को निलंबित (Excise officer suspended Uttarakhand) किया गया है। इसके अलावा प्रेरणा बिष्ट आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश को सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।