Uttarkashi Tunnel Rescue सुरंग में 45 मीटर तक ड्रिलिंग हो चुकी है। माना जा रहा है कि रात तक बचाव अभियान खत्म हो जाएगा
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarkashi Tunnel collapse and Rescue operation Latest Update
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए 11वें दिन भी अभियान जारी है।
Uttarkashi Tunnel collapse and Rescue
श्रमिकों को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है, हालांकि कई पॉजिटिव खबरें जरूर आई हैं। सुरंग में 45 मीटर तक ड्रिलिंग हो चुकी है। माना जा रहा है कि रात तक बचाव अभियान खत्म हो जाएगा, और सभी श्रमिकों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया जाएगा। मजदूर करीब 56 मीटर अंदर हैं। ऐसे में रेस्क्यू आपरेशन के लिए आज का दिन अहम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि- सिलक्यारा टनल में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी से कार्य किया जा रहा है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं। ऑगर मशीन से पुनः कार्य आरंभ करते हुए कुल 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त उपकरणों के माध्यम से ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज दोनों ड्रिलिंग विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। NDRF एवं SDRF की सहायता से अंदर फंसे श्रमिकों के साथ ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार कर लिया गया है, इसके उपरांत एक-एक कर के सभी की चिकित्सकों से बात करवाई जा रही है। श्रमिकों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोचिकित्सक से भी उनकी बात करवाई जा रही है। श्रमिक बंधुओं की कुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आगे पढ़िए
बचाव ऑपरेशन में तमाम एजेंसी के साथ ही पुलिसकर्मी, आईटीबीपी जवान भी जुटे हुए हैं, उम्मीद है Uttarkashi Tunnel Rescue से जल्द ही अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।