Uttarakhand: क्या देहरादून में इन रूटों पर नहीं चलेंगे विक्रम, शुरू हुई तैयारी, पढ़िए डिटेल

संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में विक्रम-टेंपो Dehradun Vikram वाहनों के संचालन पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun Vikram Ban: Vikram may be banned on these routes of Dehradun
Image: Vikram may be banned on these routes of Dehradun

देहरादून: देहरादून शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने की कवायद जारी है।

Vikram may be banned on these routes of Dehradun

यहां जल्द ही विक्रम के रूट में बदला किया जा सकता है। संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने मुख्य शहर यानी घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में विक्रम-टेंपो वाहनों के संचालन पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है। इसके लिए संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने एसएसपी को पत्र को लिखा है। पत्र में परेड ग्राउंड और घंटाघर में लगने वाले जाम का जिक्र है। प्राधिकरण ने लिखा की विक्रम का परमिट शहर के केंद्र से 25 किमी की परिधि में होता है, लेकिन ये वाहन चुनिंदा रूट पर चल रहे हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है। घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में विक्रम का संचालन बंद करने की जरूरत है। आगे पढ़िए

लेटर में आईएसबीटी-घंटाघर और बल्लीवाला-सहारनपुर चौक रूट के विक्रम वाहनों का संचालन रेलवे स्टेशन तक कराने का सुझाव दिया गया है। रिस्पना पुल-परेड ग्राउंड रूट के विक्रम का संचालन आराघर या बुद्धाचौक तक कराने और सहस्त्रधारा-परेडग्राउंड और रायपुर-परेड ग्राउंड रूट के विक्रम का संचालन सर्वे चौक तक कराने की बात लिखी है। इसी तरह राजपुर-घंटाघर के रूट के विक्रमों का संचालन एस्लेहॉल तक करवाने का सुझाव दिया गया है। बता दें कि पुलिस पहले ही ई-रिक्शा के लिए शहर के मुख्य रूटों को प्रतिबंधित कर चुकी है। अब परिवहन विभाग ने विक्रमों का संचालन रोकने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है, क्योंकि शहर में किसी मार्ग विशेष पर वाहनों को नियंत्रित करने का अधिकार पुलिस को है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही विक्रम Dehradun Vikram के रूट में बदलाव किया जा सकता है।