उत्तराखंड: यहां बीच सड़क पर आ धमका हाथियों का झुंड, लोगों के बीच मची भगदड़

Haridwar Laxar Highway Elephant दुगड्डा में कुछ दिन पहले हाथी से बचने की कोशिश में एक बाइक सवार की जान चली गई थी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haridwar Highway Elephant: elephants came on Haridwar Laksar National Highway
Image: elephants came on Haridwar Laksar National Highway

हरिद्वार: उत्तराखंड में वन्यजीवों के आबादी वाले इलाकों में आने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

elephants came on Haridwar Laksar Highway

इस बार मामला हरिद्वार का है। जहां हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर गुरुवार को तीन हाथी अचानक रोड पर आ धमके, इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान हाथियों के तांडव से भयभीत लोग बचने के लिए इधर से उधर भागने लगे, तभी एक साइकिल सवार राहगीर सड़क पर गिर गया। राहगीर की जान पर बन आई थी, लेकिन इससे पहले कि हाथी साइकिल सवार राहगीर पर हमला करते। अन्य राहगीरों ने शोर मचा कर हाथियों को भगा दिया। आगे पढ़िए

साइकिल सवार के सड़क पर गिरने से हाथ-पैर में चोट लगी है। घटना मिस्सरपुर के पास की है। जहां तीन हाथी अचानक हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर आ धमके। घटना के बाद इलाके में दहशत है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों-वनकर्मियों से हाथियों की आवाजाही को देखते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कराने की मांग की है। मिस्सरपुर के लोगों ने बताया कि आसपास की कॉलोनियों में हाथी दिन में ही आने लगे हैं। हाथियों (Haridwar Laxar Highway Elephant) की वजह से फसल भी बर्बाद हो रही है। वन विभाग को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि कुछ दिन पहले कोटद्वार में हाथी से बचने की कोशिश में एक बाइक सवार की जान चली गई थी। इस तरह की घटनाएं दूसरे क्षेत्रों में भी सामने आई हैं।