देहरादून में हरियाणा के बदमाशों ने खेला खूनी खेल, जमीन के लिए बुजुर्ग को मार डाला

बुजुर्ग की हरियाणा से आए लोगों संग बहस हो गई थी। इसी दौरान युवकों ने बुजुर्ग पर फायर झोंक दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun Haryana Crook: Miscreants from Haryana murdered an elderly man in Dehradun
Image: Miscreants from Haryana murdered an elderly man in Dehradun

देहरादून: देहरादून के विकासनगर में जमीनी विवाद को लेकर 60 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।

Haryana Crook Killed old Man in Dehradun

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की हरियाणा से आए लोगों संग बहस हो गई थी। इसी दौरान युवकों ने बुजुर्ग पर फायर झोंक दिया। इस घटनाक्रम नें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की है। बाडवाला क्षेत्र में जमीन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की दो लोगों से बहस हो गई थी। ये लोग हरियाणा से आए थे। बात बढ़ने लगी तो हरियाणा से आए एक लड़के ने ग्रामीणों को डराने के लिए फायरिंग कर दी। इसी फायरिंग में एक गोली 60 साल के बुजुर्ग और दूसरी गोली एक युवक को लगी। गोली लगने से दोनों लोग घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

चश्मदीदों ने बताया कि हत्यारे जिस गाड़ी से आए थे, उसका नंबर HR32C5735 है। मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि आरोपी उसकी जमीन को अपना बता रहे थे। आरोपियों ने जब महिला के साथ बदतमीजी की तो आसपास के लोग भी मौके आ गए थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। तभी आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें बगेल सिंह (60 साल) निवासी लाछा गांव की मौत हो गई। हमले में लेल्टा गांव का रहने वाला अतुल नाम का युवक भी घायल हुआ है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी एक रात पहले भी लोगों को धमकाने आए थे और आज उन्होंने ये कांड कर दिया, जिससे ग्रामीणों में रोष में है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंच रहे हैं। गोली चलाने वाले युवक अपनी गाड़ी छोड़ गए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।