देहरादून में तैनात पुलिस अफसर का निधन, उत्तराखंड पुलिस ने जताया शोक

Vipin Joshi SI passes away विपिन जोशी साल 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रमोट हुए थे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Vipin Joshi SI passes away: Dehradun Police Sub Inspector Vipin Joshi passes away
Image: Dehradun Police Sub Inspector Vipin Joshi passes away

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के लिए एक दुखद खबर देहरादून से आई है।

Dehradun Police SI Vipin Joshi passes away

जहां उप निरीक्षक विपिन जोशी का अचानक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक पसरा है। एसएसपी अजय सिंह ने भी उप निरीक्षक विपिन जोशी की दुखद मृत्यु पर शोक जताया। विपिन जोशी देहरादून स्थित पुलिस कार्यालय में तैनात थे। वह मूलरूप से चमोली के कर्णप्रयाग में स्थित मजियाडा गांव के रहने वाले थे। साल 2015 में वह उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रमोट हुए थे। आगे पढ़िए

विपिन जोशी को उनके सौम्य, शालीन व्यवहार के लिए जाना जाता था। वह अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा ईमानदार रहे। विपिन जोशी साल 2002 में उत्तराखंड पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। साल 2015 में उनका प्रमोशन हुआ। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। विपिन जोशी को इलाज के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां इलाज के दौरान विपिन जोशी चल बसे। उनके निधन की सूचना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया और दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। दिवंगत विपिन जोशी का राजकीय सम्मान के साथ बालावाला में अंतिम संस्कार किया गया।